संविधान शिल्पी डॉ.भीमराव अम्बेडकर की  जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़। सामाजिक समरसता,समानता एवं कर्तव्य निष्ठा की प्रति मूर्ति सविधान निर्माता,भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में अम्बेडकर प्रतिमा पर पुष्पाजलि अर्पित कर हर्षोल्लास के साथ मनाई गईं।किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार ने खमरिया डैम पर,थाना परिसर में इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार ने,नगर पंचायत में चेयरमैन नीलोफर ने,हाजी दूल्हा बेग इंटर कालेज शीशगढ़ में प्रवंधक पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने,लोटस एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल शीशगढ़ में प्रबंधक  चौधरी विपिन सिंह ने,राजा खंन्नू सिंह कठेरिया इंटर कालेज शीशगढ़ में अध्यक्ष संजीव सिंह कठेरिया ने,स्वामी सोमनाथ इंटर कालेज मानपुर में प्रवंधक डॉ.धर्म सिंह ने,डोरी लाल मेमोरियल सरस्वती इंटर कालेज जिया नगला में प्रवंधक चोखे लाल यदुवंशी ने,स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज मानपुर में प्रबंधक चौधरी वीरेंद्र सिंह ने,चौधरी रंजीत सिंह इंटर कालेज शहपुरा (मानपुर )में कालेज अध्यक्ष पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी आराम सिंह ने बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पाजलि अर्पित की।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज