शहर

गांव चलो अभियान के तहत भाजपाइयों ने ग्रामीणों के बीच दी दस्तक

Advertisement

भोजीपुरा/मीरगंज  गांव चलो अभियान के अंतर्गत प्रवास कार्यक्रम में भाजपा जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता जिले में प्रवास कर बूथ समिति व पन्ना प्रमुख की बैठक करके  महिलाओं एवं युवाओं से संपर्क करने के  साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव गांव जाकर जन जन को अवगत करा रहे हैं।गांव चलो अभियान के अंतर्गत जिला महामंत्री एवं गांव चलो अभियान के संयोजक डॉ निर्भय गुर्जर ने भोजीपुरा विधानसभा के गांव पिपरिया के बूथ संख्या 189 पर 24 घंटे प्रवास कर केंद्र व प्रदेश की जन कल्याणकारी योजनाओं को बताया व प्रधानमंत्री मोदी  के दस वर्षों के कार्यो व उपलब्धियो को जन जन तक पहुचाने का काम किया। उन्होंने बूथ व पन्ना प्रमुख की बैठक कर सत्यापन किया।

 

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश ही नहीं पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री जी ने विश्व पटल पर हमारे देश का गौरव बढ़ाया है। प्रधानमंत्री जी का संकल्प है किसानों की आय दो गुना करना। उन्होंने कहा कि जब किसान खुशहाल होगा तभी हमारा देश भी खुशहाल बनेगा। सभी वर्गों को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। सरकार ने किसानों के लिए अनेको योजनाए जैसे किसान सम्मान निधि योजना, किसान फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड योजना आदि। नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। भाजपा सरकार में गुंडाराज खत्म हुआ है, भाजपा सरकार में आज महिलाये सुरक्षित महसूस करती है।

 

 

सरकार की इन सभी योजनाओ से गांव व गांव के नागरिकों का जीवन स्तर अच्छा हुआ है।इसी कर्म में जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने मीरगंज विधानसभा के गांव सिरोहा के बूथ संख्या 308 व 309 पर रात्रि प्रवास किया। उन्होंने कहा जन सम्पर्क करते हुए कहा कि भाजपा सरकार गरीब, किसान, महिला व युवाओं के विकास के लिए समर्पित है। चौपाल लगाकर लाभार्थियों से भी जन संवाद किया उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार सेवा, सुरक्षा, विकास और सुशासन के लिए कार्य कर रही है।उन्होंने कहा इस गांव चलो अभियान का उद्देश्य जन सामान्य से संवाद स्थापित कर उनको सरकार की योजनाओं की जानकारी देना है। देश की जनता एक बार पुनः प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रही है।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia
Tags: #bareilly

Recent Posts

तुला -धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन है खास , मिलेगी हर क्षेत्र में सफलता , जाने अपना राशिफल

  दैनिक राशिफल ।।। 21 मई ,दिन मंगलवार, वर्ष 2024 मेष, मन अशांत रहेगा व्यापार…

7 mins

गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत

मृतक भाजपा में अनुसूचित जाति के महामंत्री के पद पर था , बरेली : कोतवाली…

28 mins

वेयरहाउस का डीएम एसएसपी ने लिया जायज़ा

  बरेली : 4 जून को नतीजे आने वाले है इसको लेकर डीएम और एसएसपी…

34 mins

डंपर  ने ई रिक्शा में मारी टक्कर पांच घायल

मीरगंज।नेशनल हाईवे पर बजरफुट से भरे ओवरलोड ई-रिक्शा को बेकाबू डंपर ने पीछे से टक्कर…

39 mins

नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने में चार पर रिपोर्ट

बहेड़ी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने थाने में दी तहरीर में बताया…

51 mins

टीका लगने के बाद बच्चे की हालत बिगड़ी, मौत

बहेड़ी । टीका लगने के बाद चार माह के बच्चे की हालत बिगड़ गई और…

55 mins