News Vox India
शहर

गांव चलो अभियान के तहत भाजपाइयों ने ग्रामीणों के बीच दी दस्तक

भोजीपुरा/मीरगंज  गांव चलो अभियान के अंतर्गत प्रवास कार्यक्रम में भाजपा जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता जिले में प्रवास कर बूथ समिति व पन्ना प्रमुख की बैठक करके  महिलाओं एवं युवाओं से संपर्क करने के  साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव गांव जाकर जन जन को अवगत करा रहे हैं।गांव चलो अभियान के अंतर्गत जिला महामंत्री एवं गांव चलो अभियान के संयोजक डॉ निर्भय गुर्जर ने भोजीपुरा विधानसभा के गांव पिपरिया के बूथ संख्या 189 पर 24 घंटे प्रवास कर केंद्र व प्रदेश की जन कल्याणकारी योजनाओं को बताया व प्रधानमंत्री मोदी  के दस वर्षों के कार्यो व उपलब्धियो को जन जन तक पहुचाने का काम किया। उन्होंने बूथ व पन्ना प्रमुख की बैठक कर सत्यापन किया।

Advertisement

 

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश ही नहीं पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री जी ने विश्व पटल पर हमारे देश का गौरव बढ़ाया है। प्रधानमंत्री जी का संकल्प है किसानों की आय दो गुना करना। उन्होंने कहा कि जब किसान खुशहाल होगा तभी हमारा देश भी खुशहाल बनेगा। सभी वर्गों को सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। सरकार ने किसानों के लिए अनेको योजनाए जैसे किसान सम्मान निधि योजना, किसान फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड योजना आदि। नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। भाजपा सरकार में गुंडाराज खत्म हुआ है, भाजपा सरकार में आज महिलाये सुरक्षित महसूस करती है।

 

 

सरकार की इन सभी योजनाओ से गांव व गांव के नागरिकों का जीवन स्तर अच्छा हुआ है।इसी कर्म में जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने मीरगंज विधानसभा के गांव सिरोहा के बूथ संख्या 308 व 309 पर रात्रि प्रवास किया। उन्होंने कहा जन सम्पर्क करते हुए कहा कि भाजपा सरकार गरीब, किसान, महिला व युवाओं के विकास के लिए समर्पित है। चौपाल लगाकर लाभार्थियों से भी जन संवाद किया उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार सेवा, सुरक्षा, विकास और सुशासन के लिए कार्य कर रही है।उन्होंने कहा इस गांव चलो अभियान का उद्देश्य जन सामान्य से संवाद स्थापित कर उनको सरकार की योजनाओं की जानकारी देना है। देश की जनता एक बार पुनः प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रही है।

Related posts

(Amratpal) अमृतपाल का पीलीभीत कनेक्शन: पंजाब के फगवाड़ा से बरामद कार पीलीभीत के जत्थेदार की निकली,,

newsvoxindia

डिप्टी  सीएम बृजेश पाठक का दावा  यूपी में भाजपा उप चुनाव  में जीतेगी तीनों सीटें,  

newsvoxindia

बदायूं में  देशी शराब पीने से दो लोगों की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी ,

newsvoxindia

Leave a Comment