हरदोई के अधिवक्ता कनिष्क की हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए बरेली में अधिवक्ताओं का डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन

SHARE:

यूपी के बरेली में अधिवक्ताओं ने हरदोई के वरिष्ठ कनिष्क मेहरोत्रा के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन करने के साथ मुख्यमंत्री योगी को संबोधित एक ज्ञापन बरेली डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम प्रशासन सौरभ दीक्षित को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अधिवक्ता समाज ने उत्तर प्रदेश में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जताई। साथ में यह भी कहा कि अधिवक्ताओं पर आए दिन हमले हो रहे है। यह एक गंभीर विषय है।

 

 

सरकार अधिवक्ताओं पर होने वाले हमलों को सख्ती से रोके और कार्रवाई करें। बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज हरित ने कहा कि हरदोई में वरिष्ठ अधिवक्ता कनिष्क मल्होत्रा की नृशंस हत्या की गई है। इस बात से अधिवक्ता समाज में बेहद नाराजगी है। उनकी और उनके बार एसोसिएशन की मांग है कि अधिवक्ता कनिष्क के हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार करने के साथ रासुका के तहत कार्रवाही की जाए साथ ही पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा भी दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक कनिष्क के हत्यारे पकड़े नहीं जाते है तब तक बरेली एसोसिएशन के अधिवक्ता अपने हाथ पर काला फीता बांधकर अपना विरोध जताते रहेंगे।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज

किला थाना क्षेत्र में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार इंट्रो: बरेली पुलिस ने किला थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार से जुड़े एक गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खबर: जनपद बरेली में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किला थाना पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बाकरगंज क्षेत्र में एक मकान के अंदर अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जहां महिलाओं के माध्यम से देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां से दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में इस पूरे नेटवर्क की संचालक भी शामिल है और गिरोह लंबे समय से इस अवैध धंधे में सक्रिय था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं और अन्य सामग्री बरामद की, जो इस अवैध गतिविधि की पुष्टि करती हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ग्राहकों से संपर्क मोबाइल और सोशल मीडिया के माध्यम से किया जाता था और उनसे तय रकम वसूली जाती थी। इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच जारी है।

error: Content is protected !!