जगह जगह पुष्प बरसाकर नगर कीर्तन का किया गया स्वागत
बहेड़ी। गुरू नानक देव की जयंती के मौके पर नगर में हर्षोल्लास के साथ नगर कीर्तन निकाला गया। कीर्तन में कई अखाड़े तरह तरह के करतब दिखाते हुए चल रहे थे। नगर कीर्तन का लोगों ने जगह जगह पुष्प बरसाकार ज़ोरदार स्वागत किया। नगर कीर्तन में पंच प्यारे के स्वरूप साथ चल रहे थे और गुरू ग्रंथ साहिब की पालकी के पीछे महिलाएं गुरूवाणी पढ़ती हुईं चल रही थीं।
सेवाकार पालकी के आगे का रास्ता स्वच्छ करते हुए चल रहे थे।
शुक्रवार को गुरू नानक देव की जयंती पर गुरू सिंह सभा की ओर से मोहल्ला रामलीला स्थित गुरूद्वारे से धूम धाम के साथ नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में गुरू ग्रंथ साहिब की पालकी के आगे पंच प्यारे के स्वरूप चल रहे थे और पालकी के पीछे महिलाएं गुरूवाणी पढ़ती हुईं चल रहीं थीं।
सेवाकार पालकी के आगे का रास्ता स्वच्छ करते हुए चल रहे थे। नगर कीर्तन में जनकपुरी गुरूद्वारा बरेली, गुरूद्वारा उत्तमनगर, गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा के जत्थे साथ चल रहे थे। नानकमत्ता साहिब से आई गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए चल रही थी। नगर कीरतन का नगर में कई जगह पुष्प बरसाकर स्वागत किया गया।
रामलीला गुरूद्वारे से शुरू हुआ नगर कीर्तन नैनीताल रोड होते हुए पंजाबी काॅलीनी स्थित गुरूद्वारे पर जाकर समाप्त हो गया। इस मौके पर गुरू सिंह सभा के प्रधान सरदार निरंजन सिंह, सरदार सतनाम सिंह, सरदार कुलविंदर सिंह, सरदार बलजिन्दर सिंह, सरदार अमरिंदर सिंह, सरदार परमजीत सिंह, सरदार रंजीत सिंह, सरदार कलवंत सिंह, सरदार प्रेमवीर सिंह समेत तमाम सिख समुदाय से जुड़े लोग मौजूद रहे।




