सांसद बनने के बाद  मीरगंज पहुंचने पर छत्रपाल सिंह गंगवार का जोरदार स्वागत 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

मीरगंज (बरेली ) विधानसभा मीरगंज में गुरुवार को कार्यकर्ता अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि नव निर्वाचित सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार रहे।नव निर्वाचित होने के बाद प्रथम बार मीरगंज विधानसभा आगमन पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, एवं विधायक डॉ डी सी वर्मा को अध्यक्ष भारतीय पशु चिकित्सा परिषद भारत सरकार बनने पर कार्यकर्ताओ ने हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विधानसभा मीरगंज के समस्त कार्यकर्ताओं के कठोर परिश्रम से ऐतिहासिक मतों से विजय प्राप्त की है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ का सहृदय से धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।जिला अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं। इसलिए वह  सदैव सम्मान के पात्र होते हैं। कार्यकर्ता जिन्होंने पार्टी को अपने परिश्रम के बल पर सींच कर इतना बड़ा रूप दिया है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ के परिश्रम का ही परिणाम है कि आज भाजपा का स्वरूप इतना बड़ा हुआ है।इस अवसर पर सांसद छत्रपाल गंगवार, विधायक डॉ डीसी वर्मा, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, सोमपाल शर्मा, अजय सक्सेना, योगेंद्र गुप्ता, गोपाल कृष्ण गंगवार, राजकुमार शर्मा, तेजेश्वरी सिंह, राहुल साहू, वीरपाल मौर्य, मंडल अध्यक्ष शिवम शर्मा, वीरपाल सिंह, तेजपाल फौजी, कुलवीर सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज