नवाबगंज में रिफिलिंग के दौरान कार जलकर खाक, दो झुलसे

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र के गुलशन नगर में आज एक भयंकर हादसा होते होते रह गया। दरसल गैस रिफिलिंग के दौरान एक कार अचानक आग की चपेट में आ गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि हादसे के समय पास में खड़ी अन्य कारें आग से बच गईं, लेकिन गैस रिफिलिंग कर रहे युवक और कार के मालिक बुरी तरह झुलस गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्ले में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का कार्य चल रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment