ब्राह्मण महासभा ने भारत रत्न पं० गोविंद बल्लभ पंत की जयंती मनाई

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

शीशगढ़।ब्राह्मण सभा के केंद्रीय कार्यालय पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने उनके जीवन परिचय को बताते हुए विस्तार से जानकारी दी और कहा कि उनके गृहमंत्री कार्यकाल में ही भारत रत्न का सम्मान प्रारंभ हुआ।

 

 

प्रदेश महामंत्री मुकेश शर्मा ने अपने वक्तव्य में बताया कि वे उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भारत के चौथे गृहमंत्री थे। आजादी से पहले वे 1935 में संयुक्त प्रांत के मुख्यमंत्री बने पंडित गोविंद बल्लभ पंत का जन्म 10 सितंबर 1887 को अल्मोड़ा जिले में हुआ था। वे बरेली शहर विधानसभा से सबसे पहले विधायक बने थे। उन्होंने देश के हित में अनेकों ऐतिहासिक कार्य किये। जिनको हम सब आज बड़े सम्मान के साथ उनको याद करते हैं।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ,प्रदेश महामंत्री मुकेश शर्मा, पुनीत त्रिवेदी विशाल शर्मा अरुण शुक्ला बच्चन सारस्वत मुकेश पांडे मदन शर्मा मेधा बृत शास्त्री आलोक शंखधार मोहन पांडे धनेंद्र शर्मा राकेश शर्मा आदि ब्रह्म बंधु कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विशाल शर्मा ने किया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज