कैंट में अज्ञात युवती का शव बरामद , पुलिस जांच में जुटी,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । कैंट थाना क्षेत्र के ठिरिया निजावत खां में एक आम के बाग में युवती का शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही स्थानीयों लोगों के युवती के शव को दिखाकर शिनाख्त कराने की कोशिश की , लेकिन युवती के बारे में कुछ नहीं पता चल सका ।

 

 

 

पुलिस के मुताबिक थाना कैंट  क्षेत्रान्तर्गत  नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां के एक आम के बाग में एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ, जिसने पीले रंग का सूट जिस पर सफेद रंग की फूल पत्ती बनी है व सफेद रंग की सलवार जिस पर फूल पत्ती बनी है तथा पैरों में बादामी रंग के मौजे पहने है एवं बांये पैर में काले रंग का धागा बंधा है । शव  के  शिनाख्त के प्रयास जारी हैं ।

 

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र के ठिरिया में एक आम के बाग से अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज