भाजपा  का ध्यान गरीब , वंचित किसानों पर नहीं है : जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।  जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी  के नेतृत्व में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। मासिक बैठक में बोलते हुए जिला अध्यक्ष  अशफाक सकलैनी ने कहा कि आज देश में अमन चैन खत्म हो चुका है।  चुनी हुई सरकार सिर्फ अपनी पार्टी का भला देख रही है, सरकार को गरीब, वंचित,किसान शिक्षक, महिलाओं किसी की भी चिंता नहीं है। भाजपा सिर्फ सारा समय चुनाव में ही लगाती है,और जनता के सपनों को छला जा रहा है।  दिन भर सरकार झूठ बोलती रहती है। सरकार देश की सारी संपत्ति बेच रही है , और किसी को पता भी नहीं चलने देती है।  लेकिन अब जनता सब समझ गई है अब जनता भाजपा के बहकावे में  आने वाली नहीं है।

 

देश की संपत्ति को लूटने से बचाना होगा। बरेली लोकसभा कॉर्डिनेटर विपुल गुप्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव मजबूती से लड़ा जाएगा और कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनाई जाएगी। पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार ने कहा 2024 का चुनाव मोदी और राहुल जी के बीच का चुनाव होगा,और राहुल जी की जीत होगी ।प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने कहा भाजपा के सारे नेता झूठ के सिवाय कुछ नहीं है।  इनकी रग रग में झूठ बसा हुआ हे और जनता के बीच दूरियां बढ़ती जा रही है।

 

 

बैठक पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार, प्रवक्ता पंडित राज शर्मा बरेली लोकसभा कॉर्डिनेटर विपुल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट, सुरेश वाल्मीकि, अमित रावत, कलीम अख्तर ,इलियास अंसारी, दिनेश दद्दा, राजन उपाध्याय महासचिव उल्फत कठेरिया, आर सी कनोजिया, सुखविंदर सिंह, ब्रह्मानंद शर्मा, तबरेज खान,रूस फातिमा ,सेवादल के महानगर अध्यक्ष मोहसिन रजा, विष्णु शर्मा, साहिब सिंह, रामपाल माली, नगर अध्यक्ष अरशद अली, निसाकत अली,ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गंगवार, रिंकू सिंह, इरशाद मंसूरी, डॉक्टर दत्त राम गंगवार गुड्डू खान, मैदान शाह, सुधीर रस्तोगी, नईम शेर, मिस्री गंगवार, अमित कश्यप, आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज