हरियाणा में पुन: भाजपा सरकार बनने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बहेड़ी। हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की पुनः सरकार बनने पर यहाँ भाजपा के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भाजपा की जीत का जमकर जश्न मनाया। भाजपा नेता राहुल गुप्ता ने कहा कि यह जीत हरियाणा की जनता की जीत है। हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर विश्वास जताकर भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने का कार्य किया है।

 

 

यहाँ भाजपा नेता राहुल गुप्ता के प्रतिष्ठान साईं सुधा वाटिका पर और भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष सुनील रस्तोगी एवं अन्य कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर भाजपा की जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर नगर महामंत्री अरुण गंगवार, सभासद दिनकर गुप्ता, अक्षय मंगलम, सचिन प्रजापति, सुरेंद्र सिंह तोमर, किशोर गंगवार, आकाश गौड़ डॉ प्रमोद ,नईम नेता जी, आदि मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज