बरेली के सलीम अख्तर बने बंगाल चुनाव पर्यवेक्षक, कांग्रेस में खुशी की लहर

SHARE:

बरेली । आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के लिए अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसी कड़ी में बरेली के सलीम अख्तर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जिससे स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

 

। यह नियुक्तियां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर की गई हैं और आदेश जारी होते ही तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।इसी क्रम में बरेली के सलीम अख्तर को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि सलीम अख्तर अपने अनुभव, संगठन क्षमता और नेतृत्व कौशल के बल पर चुनावी तैयारियों को मजबूती देंगे और पार्टी को बेहतर स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।सलीम अख्तर की इस नियुक्ति के बाद बरेली समेत आसपास के क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और सक्रियता का सम्मान बताया है।

 

उन्हें बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से प्रत्यक्ष उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पूर्व प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां, जिला कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष अवनीश बक्शी (टोनू), महानगर सेवा दल अध्यक्ष मोहसिन रज़ा, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मेहंदी हसन, प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के महामंत्री हसनैन अंसारी, सेवा दल के प्रदेश महामंत्री मोहम्मद हसन अंसारी, प्रभात गिरी, जिला प्रवक्ता राजेंद्र सागर, हेमेंद्र शर्मा एडवोकेट और कमर गनी सहित कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!