भावुक हुए एसपी सिटी मानुष पारिक, बोले- बरेली के पत्रकार मेरे परिवार का हिस्सा, मदद के लिए 24 घंटे रहूंगा उपलब्ध

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। शहर से विदाई की बेला में रिश्तों की गर्माहट और आपसी अपनापन देखने को मिला। आजमगढ़ रवाना होने से पहले एसपी सिटी मानुष पारिक मिशन स्थित मीडिया हाउस पहुंचे, जहां पत्रकारों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बरेली में बिताए कार्यकाल की यादें ताजा हुईं। पत्रकारों के प्रति अपने भाव व्यक्त करते हुए मानुष पारिक भावुक नजर आए और कहा कि बरेली के पत्रकार उनके लिए परिवार के सदस्यों जैसे हैं। जरूरत पड़ने पर वह हमेशा उनकी मदद के लिए उपलब्ध रहेंगे।

 

फोटो सोर्स।अरुण कुमार

मीडिया हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम की अगुवाई भारत समाचार के दीपक शर्मा और टीवी पत्रकार कुमार विनय ने की। विभिन्न समाचार चैनलों और मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों ने एसपी सिटी का स्वागत कर उनके कार्यकाल की सराहना की।

फोटो सोर्स।अरुण कुमार

मीडिया कर्मियों से बातचीत में मानुष पारिक ने बरेली के पत्रकारों के साथ ही शहरवासियों के सहयोग और अपनत्व की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बरेली में काम करने के दौरान पत्रकारों के साथ उनका रिश्ता केवल पेशेवर नहीं रहा, बल्कि परिवार जैसा जुड़ाव बन गया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी किसी पत्रकार को उनकी सहायता की जरूरत होगी तो वह 24 घंटे उपलब्ध रहने का प्रयास करेंगे।

उनके इस भावुक संदेश ने कार्यक्रम को खास बना दिया। दूसरी ओर, पत्रकारों ने भी मानुष पारिक के कार्यकाल, कार्यशैली, व्यवहार और उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि एसपी सिटी के रूप में उनका कार्यकाल और मीडिया के साथ उनका संवाद याद रखा जाएगा।

कार्यक्रम में लाल साहब, भीम मनोहर, दीपक कुमार, शशांक राठौर, अरुण मौर्य, मनवीर सिंह, अनूप मिश्रा, दीपक गंगवार और संजय समेत कई पत्रकार मौजूद रहे। स्वागत समारोह में आपसी सम्मान, सौहार्द और आत्मीयता की झलक देखने को मिली।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment