Bareilly News: नेचर के करीब, जहां सुकून है, शांति है और प्रसन्न हो जाता है तन-मन,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

 

बरेली : जी हां, हम दावा नहीं कर रहे, आप खुद-ब-खुद महसूस करेंगे। आज कंक्रीट के शहर में हरे-हरे पेड़ और फूलों से लकदक पौधे दिखते ही कहां हैं? कुछ स्थानों पर हैं भी तो भागमभाग भरी जिंदगी की अंधी दौड़ में हम खुद को हरियाली और फूल-पौधों से दूर किए बैठें हैं, इस बात से बेपरवाह भी हैं कि अपने शहर बरेली में कुछ स्थान ऐसे हैं, जहां फूल-पौधे और हरियाली आपको बरबस खुद में खींच लेगी। आपको खुद में समां लेगी और आप उसमें खो जाएंगे ऐसे कि गुनगुनाने लगेंगे, एक पुरानी फ़िल्म का वो गाना- फूलों के शहर में हो घर अपना…।

अब हम आपको बताए देते हैं कि इन मनोहारी चित्रों के देखकर आप अपने सुकून और शांति के लिए कल्पना करने लगे  हैं, ये फूलों के पौधे आपके अपने शहर बरेली के इज्जतनगर स्थित आईवीआरआई यानी भारतीय पशु चिकित्सा परिषद परिसर में लगे हैं।

 

 

 

 

कर्मचारी नगर स्थित एक पेड़ 

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज