बैंक कर्मी ने गृह कलह में जहर खाकर दी जान, परिजनों ने पत्नी पर लगाये गंभीर आरोप

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । बिथरी चैनपुर में एक ग्रामीण बैंक के संविदा कर्मचारी ने सल्फास खाकर जान दे दी। मृतक की पहचान राजेंद्र पाल के रूप में हुई है।राजेंद्र की जेब से मिले शिकायती पत्र  में उसने पड़ोस के एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नोट में लिखा है कि पड़ोसी ने उसकी पत्नी और बच्ची को गायब कर दिया है।
परिजनों का कहना है कि पड़ोसी उसे जातिसूचक शब्द कहकर प्रताड़ित करता था।सल्फास खाने के बाद परिजन राजेंद्र को एक निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान सुबह उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने मृतक की पत्नी पर भी गंभीर आरोप लगाए।
बिथरी चैनपुर के इंस्पेक्टर के अनुसार, ग्रामीणों का कहना है कि मृतक की पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध थे। इसी कारण राजेंद्र ने आत्महत्या की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, अभी तक परिजनों की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज