BAHERI : सड़क हादसे में छात्र की मौत , घटना से मृतक के परिवार में मचा कोहराम

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

अब्दुल वाजिद 

 

बरेली | जिले में इन दिनों स्कूली बच्चों के एडमिशन का दौर चल रहा है | ऐसे में बच्चों के मां -बाप बच्चों के सुनहरे सपने आंखों में लेकर एक शहर से दूसरे शहर , एक तहसील से दूसरी तहसील के चक्कर लगा रहे है | इसी क्रम में बहेड़ी में बेटे को एडमिशन कराने के बाद कोर्स लेने पहुंचे पिता -पुत्र सड़क हादसे के शिकार हो गए, जिसमें बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जाता है जब सड़क हादसा हुआ उस समय पिता बाइक चला रहा था।

घटना की जानकारी होते ही मौके पर भीड़ लग गई इसी दौरान किसी राहगीर ने घटना होने की सूचना पुलिस को दी | मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | सूचना पाते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और कुछ ही देर के अंतराल पर मृतक के परिवार के लोग पहुंच गए |

जानकारी के मुताबिक बहेड़ी बाइपास हाइवे पर आज एल आई सी आफिस के सामने बेकाबू ट्रक ने बाइक को रौंदा डाला जिसमे बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई । जानकारी के मुताबिक मृतक अरकान अली पुत्र कफीलुर्रहमान देवरनिया थाना क्षेत्र के रिछा कस्बे का रहने वाला था , वह सुबह आज सुबह बहेड़ी के एक निजी स्कूल में अपने पिता के साथ एडमिशन के बाद कोर्स लेने आया था | स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क पर निर्माण होने के चलते मृतक युवक हाईवे पर एक लेन पर चल रहा है , वही दूसरे लेन से वाहनों को गुज़ारा जा रहा है |

 

सड़क के दोनो साइड का ट्रैफिक था । इसी के चलते ट्रक चालक ने जल्दी निकलने के चक्कर मे बाइक सवार को रौंद दिया । पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुच गई | पुलिस ने मृतक युवक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | मृतक युवक के परिजनों को हादसे की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। बहेड़ी पुलिस ने बताया कि देवरनियां थाना क्षेत्र के रहने अरकान अली पुत्र कफीलुर्रहमान की सड़क हादसे में मौत हो गई | मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है आगे की कार्रवाही जारी है |

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज