- 2024 का चुनाव संविधान बचाने का चुनाव
- मोदी की फिल्म हो गई है फ्लॉप
बरेली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को बरेली की जनता को भाषण से कभी गुदगुदाया कभी गंभीरता दिखाकर उनसे वोट मांगे। अखिलेश यादव ने विशप इंटर कॉलेज के ग्राउंड से भाजपा पर जमकर निशाना साधते प्रसिद्ध फिल्म के गाने को जोड़ते हुए हुए कहा कि एक फिल्म थी जिसमें झुमका गिरा था। इस बार बरेली की जनता भाजपा के लोगों का अहंकार गिराने के काम के साथ सुरमा लगाने का काम भी करके विदा करने का काम करेंगे।
अखिलेश ने बरेली भाजपा में चल रही गुटबाजी को लेकर तंज कसते हुए कहा है कि भाजपाइयों में दरार आ गई है और वह एक दूसरे को सुरमा लगाने का काम भी कर रहे है। अखिलेश यादव ने अपने भाषण में गंभीरता लाते हुए कहा कि यह वर्ष 2024 का चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है। साथ में 2024 का चुनाव मंथन का भी चुनाव है। अखिलेश ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ के लोग संविधान को खत्म करना चाहते है दूसरी ओर के लोग संविधान को बचाने का काम करना चाहते है।
अखिलेश ने पीएम मोदी के रोड़ शो पर तंज कस्ते हुए कहा कि अभी दिल्ली थे वह बरेली में एक किलोमीटर ही घूम कर चले गए। उनकी तो फिल्म फ्लॉप हो गई है। उनके भाषण में तो कुछ नया है नहीं। अखिलेश ने किसान आंदोलन पर भाजपा सरकार को निशाने हुए कहा कि सरकार किसानों के लिए तीन कानून लाई। सरकार ने किसानों को रोकने के लिए तरह तरह कोशिश की ,लेकिन विरोध में सरकार ने तीनों कानूनों को वापस लिया। उन्होंने सभा में जनता पूछा क्या किसानों की आय दुगुनी हुई। बल्कि मंहगाई बढ़ी।

अखिलेश यादव ने अपनी बात को जनता को समझाते हुए कहा कि सरकार ने अपने करीबी व्यापारियों का 16 लाख करोड़ रूपए के कर्ज माफ़ करने का काम किया। क्या किसानों का कर्ज माफ़ नहीं किया जा सकता था। उनकी सरकार आएगी तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। अखिलेश ने सरकार पर अग्निवीर को लेकर भी निशाना साधा , अखिलेश ने कहा कि सरकार युवाओं को जानबूझकर नौकरी नहीं देना चाहती है। उनकी ही सरकार में 10 से अधिक बार पेपर लीक हुए। अग्निवीर को लेकर कहा केवल फ़ौज में चार साल की नौकरी , यह तो पुलिस की नौकरी को भी तीन साल की कर देंगे। इनसे सावधान रहने की जरूरत है। उनकी सरकार आई अग्निवीर की परीक्षा समाप्त की जाएगी। अखिलेश ने 100 डायल को लेकर कहा पहले अच्छी थी जबसे इसका नंबर बढ़ाया है तबसे कमाई भी बढ़ गई है।
अखिलेश ने दो चरणों के चुनाव को लेकर कहा कि अब तो इनकी भाषा ही बदल गई है। भाजपा से सावधान रहिये। अपने बूथ की रक्षा कीजिये। संविधान बचेगा तो हमें न्याय मिलेगा। संविधान बदलने को अब जनता ही बदल देगी। अखिलेश यादव ने बरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस -सपा गठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन के लिए वोट देने की अपील की।

Author: newsvoxindia
Post Views: 4