अजय कुमार साहनी बने बरेली परिक्षेत्र के नए डीआईजी, एसएसपी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली।बरेली परिक्षेत्र को आज नया नेतृत्व मिला जब  अजय कुमार साहनी ने पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद का औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। उनके बरेली आगमन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बरेली द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में सौहार्दपूर्ण और गरिमामय वातावरण देखने को मिला। कार्यभार ग्रहण समारोह में कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात मोहम्मद अकमल खान प्रमुख रूप से शामिल रहे।

श्री साहनी के आगमन को लेकर पुलिस महकमे में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का संचार देखने को मिला। डीआईजी के नेतृत्व में कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज