5 लाख रुपए की मांग कर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़।दहेज लोभी ससुरालियो ने कार और पाँच लाख रुपए की माँग कर मारपीट कर घर से निकाला।बिना दहेज के बापस आने पर जलाकर मारने की धमकी दी।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित 5 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।गाँव ढकिया ठाकुरान निवासी दीक्षा गंगवार पुत्री हरद्वारी लाल ने पुलिस को वताया कि 26 जनवरी 2023 को उसकी शादी हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार जनपद रामपुर के थाना खजुरिया के गाँव वैरमनगर इटंगा निवासी सुरेश गंगवार पुत्र शिव सहाय के साथ हुई थी।

 

 

 

शादी में पिता ने सामर्थ्य के अनुसार खर्च कर दहेज का सामान और नगदी दी थी।शादी के कुछ समय तक तो सव ठीक ठाक रहा उसके बाद ससुरालियो का बर्ताव बदल गया और मायके से कार और 5 लाख रुपए लाने की माँग कर प्रताड़ित कर मारपीट करने लगे।आरोप है कि माँग पूरी नहीं होने पर गतदिनों दहेज लोभीयो ने गत दिनों मारपीट कर घर से निकाल दिया। और बिना दहेज के बापस आने पर जलाकर मारने की धमकी दी।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति सुरेश गंगवार,सास कौशल्या देवी,देवर महेन्द्र गंगवार और नन्द राजमाला के खिलाफ दहेज अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज