किशोरी से छेडछाड कर दुष्कर्म का प्रयास

SHARE:

बरेली।युवक रास्ते में किशोरी से छेड़छाड़ करते हैं। उसके घर में घुस कर रेप की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। किशोरी ने परेशान होकर स्कूल जाना बंद कर दिया। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

 

 

 

क्षेत्र के गांव की किशोरी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा है। रास्ते में आते-जाते समय गांव के युवक किशोरी से छेड़छाड़ करते हैं। छेड़छाड़ से परेशान होकर किशोरी ने स्कूल जाना बंद कर दिया। पिता का आरोप गत 15 मार्च को आरोपी साथी के साथ उनके घर में घुस गया। उसने उनकी पुत्री से अश्लील हरकतें कर रेप की कोशिश की। गत 23 अप्रैल को आरोपी दिन में 2.00 बजे उनके घर में दोबारा घुस गया। उसने पुत्री से कहा परिवार वाले तेरी शादी करना चाहते हैं।

 

 

परिवार वालों को जिंदा जला देंगे। उन्होंने अश्लील हरकतें कर कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर मारपीट की। जिससे उसे चोटें लगीं। पिता ने कार्रवाई न होने पर मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी सुरेश मौर्या, टिंकू, सुनील निवासी नंदगांव के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!