देर रात बरेली पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, आज सुबह प्रेसवार्ता से बढ़ेगी सियासी हलचल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती देर रात बरेली पहुंच गए। उनके आगमन के साथ ही शहर में धार्मिक उत्साह के साथ-साथ राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। माना जा रहा है कि उनके दौरे से बरेली की राजनीति का तापमान और बढ़ सकता है।

शंकराचार्य का यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब हाल ही में जिले के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पद से इस्तीफा देकर बड़ा संदेश दिया था। उन्होंने शंकराचार्य और बटुकों के कथित अपमान के मुद्दे को लेकर नाराजगी जताई थी, जिससे यह मामला पहले ही सुर्खियों में बना हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, शंकराचार्य अपने प्रवास के दौरान धर्म, संस्कृति और समाज से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। हालांकि, उनके संभावित राजनीतिक बयान को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। खासतौर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

को लेकर उनके बयान पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
बताया जा रहा है कि शंकराचार्य रविवार सुबह रूहेलखंड विश्वविद्यालय के पास एक स्थान पर प्रेसवार्ता करेंगे, जहां वे मीडिया से रूबरू होंगे। इस प्रेसवार्ता को लेकर प्रशासन और राजनीतिक गलियारों में खासा उत्सुकता का माहौल है।
उनके आगमन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज