2.4 लाख की स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार , एक फरार 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी। झुमका तिराहे पर  फुटकर में स्मैक बेचने वाले तस्कर को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।उसके पास करीब 20 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।स्मैक बनाने बाला उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।पुलिस ने उसके पास से एक स्कूटी भी बरामद की है।मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार देर रात पुलिस ने झुमका तिराहे से स्कूटी सवार  मोहल्ला नई बस्ती निवासी आजम को गिरफ्तार करके थाने लाई । तलाशी लेने पर उसके पास से 20 ग्राम स्मैक बरामद की गई थी।जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 40 हजार हैं।

 

पकड़े गए तस्कर का साथी कस्बा के मोहल्ला सराय निवासी उस्मान भी उसके साथ था। लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय ने बताया आजम उस्मान के साथ स्मैक का कारोबार करता है।उस्मान स्मैक को बनाकर तैयार करता है।आजम उसको फुटकर में कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र में सप्लाई करता है।शुक्रवार देर रात दोनों स्कूटी से झुमका तिराहे पर स्मैक बेचने गए थे।मुखबिर की सूचना पर आजम को गिरफ्तार करके शनिवार को जेल भेज दिया गया।आजम स्थानीय थाना से पहले भी स्मैक में दो बार जेल जा चुका है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडेय चौकी प्रभारी राजेश कुमार रावत, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार,अनुज कुमार कांस्टेबल कपिल कुमार, मोहम्मद इरशाद साथ रहें।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज