शाहजहांपुर में आराधना मिश्रा का भाजपा पर हमला, बोलीं- राम और कृष्ण के नाम पर हो रही राजनीति

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शाहजहांपुर। कांग्रेस के ‘संविधान बचाओ संवाद’ कार्यक्रम में शुक्रवार को पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाते हुए युवाओं, किसानों और धार्मिक मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा।

 

सोर्स। कांग्रेस मीडिया सेल

आराधना मिश्रा ने भाजपा पर भगवान राम और श्रीकृष्ण के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा न प्रभु राम की हुई और न ही भगवान श्रीकृष्ण की। राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बना, लेकिन भाजपा ने लंबे समय तक राम मंदिर को राजनीतिक मुद्दा बनाए रखा। उन्होंने मंदिर के चंदे और चढ़ावे को लेकर भी सवाल उठाए।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश में बेरोजगारी और युवाओं के शोषण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में युवाओं की बड़ी आबादी है, लेकिन पढ़े-लिखे युवाओं को आउटसोर्सिंग के नाम पर उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के बजाय युवाओं का शोषण हो रहा है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज