क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर जयपाल सिंह कश्यप का दया हॉस्पिटल में जोरदार स्वागत, डॉक्टर दीपक गुप्ता ने दी बधाई

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के बृज क्षेत्र का क्षेत्रीय महामंत्री बनाए जाने पर एडवोकेट जयपाल सिंह कश्यप का जगह-जगह स्वागत और अभिनंदन किया जा रहा है। इसी क्रम में दया हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर परिवार ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। इस दौरान अस्पताल परिसर में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक एवं सामाजिक भविष्य की कामना की।

दया हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के निदेशक डॉ. दीपक गुप्ता के नेतृत्व में अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने एडवोकेट जयपाल सिंह कश्यप का फूल-मालाओं और शुभकामनाओं के साथ अभिनंदन किया। इस अवसर पर डॉ. दीपक गुप्ता ने कहा कि पार्टी संगठन में क्षेत्रीय महामंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना जयपाल सिंह कश्यप के प्रति नेतृत्व के भरोसे और उनके संगठनात्मक अनुभव को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि जयपाल सिंह कश्यप अपनी कार्यक्षमता, अनुभव और समर्पण के बल पर संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही पिछड़े वर्ग के लोगों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाकर उनके हितों के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन में पद मिलने के साथ जनसेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि जयपाल सिंह कश्यप अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।

स्वागत समारोह में डॉ. धर्मवीर, डॉ. नितेश, डॉ. अंश गुप्ता, ऋतिक गंगवार, मोहम्मद तौफीक, अंकिता मिश्रा, अंकुर यादव, प्रमोद राजपूत, शुभम मौर्य, अभिषेक, योगेंद्र, सोमेंद्र, विकास यादव, तान्या, वैष्णवी, संजू, दीपली और पार्थ अग्रवाल सहित अस्पताल परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।।अंत में सभी ने जयपाल सिंह कश्यप को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment