भांगड़ा नदी के पास बाइक फिसलने से मां-बेटे घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। रामपुर जा रहे मां-बेटे की मोटरसाइकिल फतेहगंज पश्चिमी के आगे भांगड़ा नदी के पास अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मां को अधिक चोटें आने के कारण परिजन बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद बेटे को छुट्टी दे दी गई।

सोर्स।अशोक गुप्ता

जानकारी के मुताबिक, सुभाषनगर थाना क्षेत्र की तिलक कॉलोनी निवासी लोकेश प्रजापति पुत्र ओमप्रकाश प्रजापति गुरुवार सुबह अपनी मां पुष्पा देवी के साथ मोटरसाइकिल से रामपुर में रहने वाली अपनी बहन के घर जा रहे थे। फतेहगंज पश्चिमी पार करने के बाद जैसे ही उनकी बाइक भांगड़ा नदी के पास पहुंची, अचानक फिसलकर सड़क पर गिर गई।

अचानक हुए हादसे में लोकेश और उनकी मां पुष्पा देवी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने मदद करते हुए दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका उपचार किया। लोकेश को मामूली चोटें आई थीं, इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं, पुष्पा देवी को ज्यादा चोटें आने के चलते परिजन उन्हें आगे के उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment