रेखा आर्य के बंगले पर बुलडोजर की अटकलों के बीच BDA का स्पष्टीकरण, जानिए क्यों अटकी कंपाउंडिंग

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और पप्पू गिरधारी से जुड़े बरेली के आलीशान बंगले को लेकर ध्वस्तीकरण की चर्चाएं लगातार सुर्खियों में हैं। इस बीच बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट की है। प्राधिकरण के सचिव हिमांशु गुप्ता के मुताबिक, बंगले को गिराने के संबंध में फिलहाल कोई नया नोटिस जारी नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि भवन की कंपाउंडिंग का मामला अभी निर्धारित प्रक्रियाओं के अधीन है।

फोटो में हिमांशु गुप्ता , बीडीए सचिव

 

बीडीए सचिव ने बताया कि संबंधित भवन का नक्शा वर्ष 2024 में कंपाउंडिंग के लिए प्राधिकरण में जमा कराया गया था। नियमानुसार किसी भी भवन का निर्माण शुरू करने से पहले उसका नक्शा स्वीकृत कराना जरूरी है। निर्माण पूरा होने के बाद उसे नियमों के दायरे में नियमित कराने की प्रक्रिया अलग होती है।

हिमांशु गुप्ता के अनुसार, इस मामले में प्राधिकरण पहले भी कई बार नोटिस जारी कर चुका है। वर्ष 2025 में नए बिल्डिंग बायलॉज लागू होने के बाद फरवरी 2026 में नोटिस भेजा गया था। इसके बाद फरवरी और सितंबर में भी नोटिस जारी कर निर्माण में पाई गई कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने बताया कि कंपाउंडिंग की प्रक्रिया में विभिन्न विभागों की भूमिका होती है। इसके लिए संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेना आवश्यक है। सभी जरूरी अनुमतियां और दस्तावेज मिलने के बाद ही आवेदन पर आगे विचार किया जा सकता है।

बीडीए सचिव के स्पष्टीकरण के बाद फिलहाल तत्काल ध्वस्तीकरण की अटकलों पर स्थिति साफ हुई है। हालांकि, कंपाउंडिंग की प्रक्रिया और प्राधिकरण के अंतिम निर्णय पर बंगले का भविष्य निर्भर करेगा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment