उत्तर प्रदेश फिटनेस फेडरेशन का हुआ विस्तार, नए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। उत्तर प्रदेश में फिटनेस और स्वास्थ्य के क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश फिटनेस फेडरेशन (रजि.) का विस्तार किया गया। रविवार को फेडरेशन के प्रदेश कार्यालय नाइस जिम, मिनी बाईपास, बरेली में विस्तार एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नदीम खान ने नई नियुक्तियों की जानकारी देते हुए बताया कि फेडरेशन को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके तहत मनमोहन सिंह तनेजा को प्रदेश सचिव, अमीर कुरैशी को बरेली मंडल अध्यक्ष और अशोक सिंह (शेरगढ़) को बरेली मंडल सचिव बनाया गया है। वहीं डॉ. अवसार अहमद को तहसील नवाबगंज अध्यक्ष और असमा खान (चंदू) को जिला बरेली का ज्वाइंट सेक्रेट्री नियुक्त किया गया है।

इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का संगठन की ओर से विशेष सम्मान किया गया। उन्हें नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने के साथ ड्रेस कोट और टाई पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष नदीम खान ने उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के साथ फिटनेस के प्रति लोगों को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार होने से प्रदेश में फिटनेस गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।समारोह में सुनील भाटिया सहित संगठन से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment