बाइक से गिरकर महिला की मौत, भाई को नहीं लगी भनक

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। बरेली के मीरगंज क्षेत्र में बाइक से गिरकर 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला अपने भाई के साथ बाइक से नानकमत्ता जा रही थी। रास्ते में वह अचानक बाइक से नीचे गिर गई, लेकिन बाइक चला रहे भाई को इसकी जानकारी नहीं हुई। कुछ दूर जाने के बाद जब भाई ने पीछे देखा तो बहन बाइक पर नहीं थी। वापस लौटने पर वह सड़क पर घायल अवस्था में मिली।

फोटो सोर्स। सोशल मीडिया

मीरगंज के मोहम्मदगंज निवासी सविता अपने भाई सूरज के साथ बाइक से नानकमत्ता जा रही थीं। बताया जा रहा है कि बाइक चलाते समय सूरज के कान में ईयरफोन लगा हुआ था, जबकि सविता मोबाइल पर बात कर रही थीं। इसी दौरान गुलड़िया के पास सविता अचानक बाइक से सड़क पर गिर गईं।

भाई को इसकी जानकारी नहीं हुई और वह बाइक लेकर आगे निकल गया। कुछ दूरी पर ईंट भट्ठे के पास पहुंचने पर जब उसने पीछे देखा तो सविता बाइक पर नहीं थीं। इसके बाद वह वापस घटनास्थल पर पहुंचा, जहां बहन सड़क पर पड़ी मिलीं।

फोटो सोर्स। न्यूज वॉक्स

परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से सविता को सीएचसी मीरगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।मीरगंज इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment