मॉडल टाउन के सनातन धर्म मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव, गिरिराज जी को लगा छप्पन भोग

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। मॉडल टाउन स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर, पंजाबी कॉलोनी नाथ नगरी में गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप गिरिराज जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और उन्हें छप्पन भोग अर्पित किए गए। कार्यक्रम के दौरान महिला एवं पुरुष मंडल के सदस्यों ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर भक्तों को भावविभोर कर दिया।

 

सोर्स। न्यूज वॉक्स

महोत्सव का शुभारंभ मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित नरेश चंद्र मिश्रा ने गाय के गोबर से दिव्य गोवर्धन पर्वत का निर्माण कर किया। इसके बाद आकर्षक सजावट और श्रृंगार के साथ विधि-विधान से गोवर्धन जी की स्थापना की गई। पुजारी जी ने गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव का धार्मिक महत्व बताते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाने और प्रसाद ग्रहण करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है तथा अन्न-धन की कमी नहीं होती। यह पर्व प्रकृति, जल, पर्वत और वन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देता है।

दोपहर 11 बजे से एक बजे तक महिला मंडल एवं पुरुष मंडल की ओर से भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान ‘श्री गोवर्धन महाराज, महाराज, तेरे माथे मुकुट विराज रह्यो’, ‘अन्नकूट की थाली सजी है, गिरधर के दरबार खड़ी है’ और ‘हमारो धन, परमधन, जीवनधन गोवर्धन महाराज’ जैसे भजनों ने मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर श्रीमती प्रेम धवन, प्रेमलता अरोड़ा, सीमा पुरुषार्थी, ममता बांगा, चंचल अरोड़ा, राशि धमीजा, भावना सपरा, ममता खन्ना, पूजा चांदना और मीना कक्कड़ सहित अन्य महिलाओं ने भजन प्रस्तुत किए।

पूजन एवं भजन-कीर्तन के बाद गिरिराज जी को छप्पन भोग समर्पित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रभु के प्रसाद का वितरण किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में मंदिर के प्रधान राकेश नरूला, मनमोहन सबरवाल, अजय अरोड़ा, उमेश धमीजा, जयदीप चांदना, नवीन आनंद और पवन चांदना सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज