सीएम योगी की जनसभा में दिखेगी बरेली की पतंग की झलक, वनमंत्री ने परखी जनसभा स्थल पर तैयारियां

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार, 13 अक्टूबर को प्रस्तावित बरेली दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के बरेली क्लब ग्राउंड में होने वाली जनसभा को खास बनाने के लिए मंच की सजावट में बरेली की पहचान बन चुकी पतंग की झलक भी दिखाई देगी।

फ़ोटो। न्यूज वॉक्स इंडिया

सोमवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने जिले के विधायकों के साथ जनसभा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज है। जनसभा में करीब चार हजार चौकीदारों को सम्मानित किए जाने की तैयारी है। इसके साथ ही शिक्षकों को भी संबोधित करने की योजना है। कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य जरूरी इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 

वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने जनसभा स्थल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और संबंधित लोगों से तैयारियों के संबंध में चर्चा की और कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। जनसभा के मंच पर बरेली की पतंग को दर्शाने की तैयारी भी की जा रही है, जिससे स्थानीय पहचान को कार्यक्रम में स्थान मिल सके।

 

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर एक अन्य राजनीतिक चर्चा भी चल रही है। शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के समर्थन में सभा होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ी अन्य विस्तृत का इंतजार है।

 

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment