बरेली।
जानकारी के अनुसार, कपूरपुर के पास रामगंगा नदी में नहाने के दौरान तीन युवक डूबने की चपेट में आ गए। इसी दौरान अंकित तेज बहाव में बहने लगा। उसे संकट में देखकर साथ मौजूद दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे उसे बाहर निकालने में सफल नहीं हो सके। हादसे के बाद युवक की तलाश शुरू कर दी गई।
शनिवार को एसडीआरएफ की टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर शाम तक अंकित का पता नहीं चल सका। रविवार को फिर से तलाश अभियान शुरू हुआ। करीब 10 गोताखोरों की टीम ने लगभग 15 मिनट की मशक्कत के बाद नदी से अंकित का शव बाहर निकाला।
शव बरामद होने के बाद परिवार में मातम छा गया। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Author: newsvoxindia
Post Views: 236




