मीरगंज में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक गोली लगने से घायल, दो गिरफ्तार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए सीएचसी मीरगंज भेजा गया। पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों के पास से तमंचे, कारतूस, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ने बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस के मुताबिक, रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर टीम भाखड़ा नदी पुल के पास ग्राम नौगवा जाने वाले मार्ग पर पहुंची थी। रात करीब 2:25 बजे संदिग्धों से सामना होने पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान मुठभेड़ हुई।

सोर्स।बरेली पुलिस

घायल आरोपी की पहचान उस्मान पुत्र नक्शे अली निवासी खेमपुर, थाना अजीम नगर, रामपुर के रूप में हुई है। दूसरे आरोपी रईस पुत्र मोहम्मद शाह निवासी महेशपुरा, थाना भोट, रामपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने 5 सितंबर की रात ग्राम नौगांव से दो भैंस चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों के जागने पर आरोपी भैंस और चोरी में इस्तेमाल पिकअप वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे। दोनों आरोपियों ने घटना में शामिल अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं।

इस मामले में मीरगंज थाने में मुकदमा अपराध संख्या 445/2026, धारा 305 बीएनएस के तहत पहले से मुकदमा दर्ज है। चोरी में इस्तेमाल पिकअप और दोनों भैंस पहले ही बरामद की जा चुकी हैं। पुलिस ने मुठभेड़ के संबंध में भी मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक उस्मान के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा, 300 रुपये और वीवो मोबाइल बरामद हुआ। वहीं रईस के पास से 12 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस, 250 रुपये और ओप्पो मोबाइल मिला है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज