बारिश ने खोली पॉश एरिया की सड़क की पोल, सिविल लाइंस में जर्जर सड़क पर भरा पानी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। बारिश होते ही शहर के कई पॉश इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आने लगी है। वहीं शहर के वीआईपी इलाकों में शुमार सिविल लाइंस की सड़क भी बदहाल नजर आ रही हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण बारिश का पानी भर गया है, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

सोर्स।न्यूज वोक्स

सिविल लाइंस में किप्स स्वीट्स के सामने सड़क की हालत बेहद खराब है। जर्जर सड़क पर जगह-जगह छोटे-छोटे तालाब जैसे गड्ढे बन गए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वीआईपी इलाके में सड़क की यह स्थिति जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। लोगों ने जल्द सड़क की मरम्मत कर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

जनसेवा टीम के अध्यक्ष एवं समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी ने नगर निगम प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सड़क के गड्डो को दुरुस्त करें और जर्जर सड़को का सर्वे करवाकर सड़को की मरम्मत किया जाए ताकि जनता को राहत मिल सकें।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment