बरेली में सपा महिला सभा का अनोखा विरोध, थाली-चम्मच बजाकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। समाजवादी पार्टी महिला सभा ने रविवार को भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में अलग अंदाज में प्रदर्शन किया। पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने थाली और चम्मच बजाते हुए महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा। प्रदर्शन का नेतृत्व महिला सभा की जिलाध्यक्ष स्मिता यादव ने किया।

 

सोर्स।न्यूज वोक्स

पार्टी कार्यालय से शुरू हुए प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि प्रदेश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई।

जिलाध्यक्ष स्मिता यादव ने कहा कि कोरोना काल में देशभर में थाली और चम्मच बजाने का आह्वान किया गया था। अब उसी प्रतीकात्मक तरीके से सरकार तक जनता की आवाज पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है, जबकि महिलाओं के खिलाफ अपराध और कानून-व्यवस्था भी चिंता का विषय बने हुए हैं।

राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भगवान राम देशवासियों की आस्था के प्रतीक हैं और धार्मिक भावनाओं का राजनीतिक लाभ नहीं उठाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी और सुरक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों का समाधान चाहती है।

प्रदर्शन में शबाना, रेशमा, सीमा, परवीन, नीलम, कविता, दुर्गा, पूनम, समर खान, रुबीना खान, शबीना खान, आलिया, अर्शमान, आइज़ा, रेखा, शिफा और रीना सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज