ज्योतिषाचार्य योगेंद्र शर्मा ने 9 जुलाई 2026 (गुरुवार) का राशिफल जारी किया है। उन्होंने बताया कि इस दिन राहु काल दोपहर 2:10 बजे से 3:54 बजे तक रहेगा, जबकि दिशा शूल दक्षिण दिशा में रहेगा। इसलिए इस अवधि में शुभ कार्य करने से बचना उचित रहेगा। अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य योगेंद्र शर्मा से +91 90844 07666 पर संपर्क किया जा सकता है।

आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
मेष (Aries)
आज आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। करियर में कोई बड़ा अवसर जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
वृषभ (Taurus)
कार्यक्षेत्र में सफलता और सम्मान मिलने के योग हैं। वेतन वृद्धि या आर्थिक लाभ की संभावना है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
मिथुन (Gemini)
संचार और नए संपर्क बनाने के लिए दिन अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
कर्क (Cancer)
जीवन में आध्यात्मिक और भावनात्मक बदलाव की शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और सोच-समझकर निर्णय लें।
सिंह (Leo)
नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पुराने स्वास्थ्य संबंधी कष्टों में राहत मिलेगी।
कन्या (Virgo)
दिन सामान्य रहेगा। नए व्यापारिक समझौते या निवेश में जल्दबाजी न करें। सोच-समझकर फैसला लेना बेहतर रहेगा।
तुला (Libra)
आर्थिक लाभ के नए अवसर मिलेंगे। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी।
वृश्चिक (Scorpio)
निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर होंगे।
धनु (Sagittarius)
साक्षात्कार या नए करियर अवसरों में सफलता मिलने के संकेत हैं। हालांकि बड़े निवेश या नए अनुबंध फिलहाल टालना बेहतर रहेगा।
मकर (Capricorn)
करियर में पदोन्नति और स्थिरता मिलने के योग हैं। पुराना कर्ज या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर हो सकती है।
कुंभ (Aquarius)
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ धार्मिक या मनोरंजक यात्रा की योजना बन सकती है।
मीन (Pisces)
अंतर्ज्ञान मजबूत रहेगा और मानसिक रूप से स्वयं को बेहतर महसूस करेंगे। शाम के समय कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।



