बरेली से मुख्यमंत्री योगी का बड़ा संदेश: पंडित राधेश्याम की विरासत को मिलेगा नया सम्मान, पैतृक हवेली बनेगी संग्रहालय

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली में विश्वविख्यात कथावाचक एवं ‘राधेश्याम रामायण’

के रचयिता पंडित राधेश्याम कथावाचक को ऐतिहासिक सम्मान देते हुए उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने वाले ऐसे महान व्यक्तित्व को यह सम्मान बहुत पहले मिल जाना चाहिए था। मुख्यमंत्री ने उनकी विरासत को सहेजने के लिए पैतृक हवेली को संग्रहालय के रूप में विकसित करने की भी घोषणा की।

फोटो सोर्स। सोशल मीडिया

 

 

जीआईसी परिसर में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पंडित राधेश्याम कथावाचक ने रामकथा के माध्यम से समाज में सांस्कृतिक चेतना का अलख जगाया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार गोस्वामी तुलसीदास ने श्रीराम के आदर्शों को जनमानस तक पहुंचाया, उसी परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य पंडित राधेश्याम ने अपनी विशिष्ट कथावाचन शैली और साहित्य के माध्यम से किया। उनकी रचनाएं आज भी भारतीय सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित राधेश्याम का योगदान केवल साहित्य तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनकी पैतृक हवेली को संग्रहालय के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया जाए। इस परियोजना में राज्य सरकार हरसंभव सहयोग करेगी, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके जीवन और योगदान से प्रेरणा ले सकें।

फोटो सोर्स। न्यूज वोक्स

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत बरेली में हुए विकास कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि शहर में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार और विरासत के संरक्षण का संतुलित प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने महापौर और जिला प्रशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि विकास योजनाओं का प्रभाव अब जमीन पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

सोर्स।न्यूज वोक्स

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पंडित राधेश्याम कथावाचक के परिजनों से भी मुलाकात की और उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। समारोह में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, साहित्यकार, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज