ज्योतिषाचार्य: योगेंद्र शर्मा
मो.: +91 90844 07666
1 जुलाई 2026, बुधवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रातः 7:38 बजे तक रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि प्रारंभ होगी। इस दिन राहुकाल दोपहर 12:24 बजे से 2:09 बजे तक रहेगा। बुधवार होने के कारण दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा। आवश्यक यात्रा से पहले शुभ उपाय करना लाभकारी रहेगा।

मेष
आज का दिन सफलता और लाभ लेकर आएगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में रुके हुए कार्य पूरे होंगे और पुराने नुकसान की भरपाई होने की संभावना है।
वृषभ
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने के योग हैं।
मिथुन
महत्वपूर्ण कार्य दोपहर से पहले निपटा लें। किसी भी विवाद या गलत सलाह से दूरी बनाए रखें। धैर्य से लिए गए निर्णय लाभ देंगे।
कर्क
परिवार से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और घरेलू माहौल सकारात्मक रहेगा।
सिंह
कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल रखें। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें और सोच-समझकर निर्णय लें।
कन्या
मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों में समय बीतेगा। निवेश से लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंधों में संयम और समझदारी बनाए रखें।
तुला
बुद्धिमत्ता और धैर्य से कठिन परिस्थितियों पर विजय पाएंगे। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है।
वृश्चिक
अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा और पढ़ाई में मन लगेगा।
धनु
दिन की शुरुआत थोड़ी तनावपूर्ण रह सकती है, लेकिन परिवार और मित्रों का साथ मानसिक राहत देगा। सकारात्मक सोच बनाए रखें।
मकर
नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। आर्थिक लाभ के साथ पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा।
कुंभ
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। धैर्य और संयम से कार्य करेंगे तो रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे।
मीन
धन लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी।




