रविवार राशिफल 28 जून 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

ज्योतिषाचार्य: योगेंद्र शर्मा
संपर्क: +91 90844 07666

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार, 28 जून 2026 का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। ज्योतिषाचार्य योगेंद्र शर्मा के अनुसार आज चंद्रमा की अनुकूल स्थिति कई लोगों को सफलता, आर्थिक लाभ और नए अवसर दिला सकती है। वहीं कुछ राशियों को खर्च, स्वास्थ्य और यात्रा के मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

राहुकाल

  • समय: शाम 5:38 बजे से 7:23 बजे तक
  • इस अवधि में किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचें।

दिशाशूल

  • दिशा: पश्चिम
  • यदि पश्चिम दिशा में यात्रा करना आवश्यक हो तो घर से निकलने से पहले पान या घी का सेवन करना शुभ माना गया है।

🔮 3 जून 2026 का राशिफल: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, राहुकाल का समय और दिनभर के शुभ-अशुभ संकेत।

आज का राशिफल

मेष (Aries)

चंद्रमा की शुभ स्थिति से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत हैं।

वृषभ (Taurus)

रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। व्यापार में बड़ा फैसला लेने के लिए समय अनुकूल है। नए अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन (Gemini)

मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क (Cancer)

जिस शुभ समाचार का इंतजार था, वह मिल सकता है। मानसिक तनाव कम होगा और पुराने मित्र से लाभ मिलने की संभावना है।

सिंह (Leo)

लंबे समय से रुके काम पूरे होने के योग हैं। नौकरी और व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं।

कन्या (Virgo)

आय के नए स्रोत बन सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।

तुला (Libra)

निवेश के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य और अनावश्यक खर्चों पर ध्यान देना जरूरी रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio)

कार्यस्थल पर आपकी प्रतिभा की सराहना होगी। अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है।

धनु (Sagittarius)

दिन सामान्य लेकिन सकारात्मक रहेगा। परिवार का सहयोग आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा।

मकर (Capricorn)

नौकरी और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए लाभदायक दिन है। पुराने निवेश अच्छा मुनाफा दे सकते हैं।

कुंभ (Aquarius)

जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। सम्मान, पुरस्कार या नई उपलब्धि मिलने के योग हैं।

मीन (Pisces)

लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है।

ज्योतिषाचार्य: योगेंद्र शर्मा
संपर्क: +91 90844 07666

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज