मोहर्रम जुलूस में नोट लुटाने को लेकर बवाल, दो पक्ष भिड़े, पुलिस ने किया हल्का लाठीचार्ज

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के पदारथपुर गांव में मोहर्रम के जुलूस के दौरान नोट लुटाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और उनके बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया और लोगों को वहां से हटाया। इसके बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नोट ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर लुटाए गए थे। हालांकि, इस बात की अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है और पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है।

सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि मोहर्रम के जुलूस के दौरान नोट लुटाने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ लोग पुलिस से भी बहस करने लगे। इसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। उन्होंने कहा कि फिलहाल क्षेत्र में शांति है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज