नवविवाहिता को माल कहकर छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज,जाने पूरा मामला

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता से छेड़छाड़, अश्लील टिप्पणी और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गांव के दो युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तहरीर के अनुसार, पीड़िता 25 जून की शाम करीब आठ बजे अपनी रिश्तेदारी में जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में गांव के दो युवक मिले। आरोप है कि एक युवक ने उसे देखकर कहा, देखो, इसे कहते हैं माल।वहीं दूसरे युवक ने भी अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा, “हां यार, माल तो बहुत अच्छा है।

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने दोनों युवकों की हरकत का विरोध किया तो एक आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। आरोप है कि इस दौरान उसने अश्लील प्रस्ताव रखते हुए कहा, कभी एक रात हमारे साथ भी गुजार लो ।पीड़िता किसी तरह अपना हाथ छुड़ाकर वहां से निकली, लेकिन दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद पीड़िता ने भोजीपुरा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 76, 79, 352 और 351 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज