कोचिंग से लौट रही बीएससी छात्रा को बाइक ने मारी टक्कर

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : थाना इज्जतनगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में बीएससी की छात्रा घायल हो गई। तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

चावड़ निवासी मुकेश कुमार की 18 वर्षीय बेटी प्रियांशी सिंह बीएससी सेकेंड ईयर की छात्रा हैं। परिजनों के मुताबिक वह सुबह धर्मकांटा के पास कोचिंग पढ़ने गई थीं। कोचिंग से घर लौटते समय धर्मकांटा रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही प्रियांशी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने बाइक सवार को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे और घायल छात्रा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज