गेहूं चोरी के शक में बुजुर्ग को खंभे से बांधा, पिटाई का वीडियो वायरल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में गेहूं चोरी के आरोप में एक बुजुर्ग को ग्रामीणों ने पकड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलने के बाद यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर थाने ले गई।

 

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव पहरापुर उर्फ भगौतीपुर निवासी अजयपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके घर का दरवाजा और दीवार क्षतिग्रस्त है। शनिवार देर रात गांव का ही रहने वाला चंद्रसेन इसी रास्ते घर में घुस आया। आरोप है कि उसने पहले गेहूं का एक कट्टा बाहर निकाल लिया और फिर दूसरा कट्टा ले जाने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान आवाज सुनकर अजयपाल की नींद खुल गई।

 

अजयपाल के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीण उसे गांव के चौराहे पर ले गए, जहां उसे बिजली के खंभे से बांध दिया गया। इस दौरान उससे चोरी के गेहूं के बारे में पूछताछ की गई और मारपीट भी हुई। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।

सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने आरोपी को ग्रामीणों से मुक्त कराया और पूछताछ शुरू की। पुलिस का दावा है कि आरोपी की निशानदेही पर गांव के पास से चोरी किए गए गेहूं के दोनों कट्टे बरामद कर लिए गए हैं।

थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि पीड़ित अजयपाल की तहरीर के आधार पर आरोपी चंद्रसेन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस का यह भी कहना है कि आरोपी को कुछ चोटें टूटे दरवाजे में फंसने की वजह से आई

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज