सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन,38 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

लखनऊ।Akhilesh Yadav के भाई और भाजपा नेता Aparna Yadav के पति Prateek Yadav का निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। उनके अचानक निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह उन्हें लखनऊ स्थित विक्रमादित्य मार्ग आवास से इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक जब उन्हें अस्पताल लाया गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है।

अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि शुरुआती जांच में उन्हें अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत पाया गया। हालांकि मौत के कारणों को लेकर आगे की औपचारिक प्रक्रिया जारी है।
Prateek Yadav समाजवादी पार्टी संस्थापक Mulayam Singh Yadav की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र थे। उन्होंने ब्रिटेन की University of Leeds से शिक्षा प्राप्त की थी।

 

राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के बावजूद उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए रखी और व्यवसायिक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित किया।वह फिटनेस और रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े हुए थे। लखनऊ में वह ‘द फिटनेस प्लानेट’ नाम से जिम संचालित करते थे। इसके अलावा उन्होंने ‘जीव आश्रय’ संस्था के माध्यम से बेसहारा और घायल पशुओं, खासकर स्ट्रीट डॉग्स की देखभाल, इलाज और रेस्क्यू का कार्य भी शुरू किया था। उनके निधन से परिवार, करीबी सहयोगियों और समर्थकों में गहरा दुख है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज