महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान बढ़ा तनाव, प्रशासन की सूझबूझ से मामला शांत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के महेशपुरा ठाकुरान इलाके में शनिवार को महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को संभाल लिया।

 

थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश नैन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। बाद में दोनों पक्षों के लोगों को थाना सुभाषनगर बुलाया गया, जहां अधिकारियों की मौजूदगी में वार्ता कराई गई।
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ द्वितीय और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों से अलग-अलग बातचीत कर विवाद की वजह जानी और समझाइश देकर माहौल शांत कराया। बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद खत्म करने पर सहमति जताई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ समय पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर शोभायात्रा को लेकर भी इलाके में विवाद हुआ था। माना जा रहा है कि उसी पुराने विवाद की वजह से शनिवार को महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान विरोध की स्थिति बनी, जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हो गई।

 

स्थिति को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए हैं। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज