14 अप्रैल 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल | Aaj Ka Rashifal

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

ज्योतिषाचार्य योगेंद्र कुमार शर्मा

14 अप्रैल 2026 को सुबह 09:38 बजे सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेंगे .जहां वे 15 मई 2026 तक रहेंगे। यह सूर्य गोचर मेष, मिथुन, सिंह और मकर राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा, जिससे करियर में तरक्की, आत्मविश्वास में वृद्धि और धन लाभ की संभावना है

 

मेष राशि (Aries): सूर्य का गोचर आपके लग्न में होगा, जिससे आत्मविश्वास और मान-सम्मान बढ़ेगा। नई शुरुआत के लिए समय शुभ है, लेकिन सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ राशि (Taurus): सूर्य बारहवें भाव में है, जिससे खर्च बढ़ सकते हैं। यात्रा के योग हैं और धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini): आर्थिक मामलों में लाभ होगा। मित्रों और करीबियों से सहयोग मिलेगा। अटके काम पूरे हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer): कार्यस्थल पर तनाव हो सकता है। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले सोच-समझकर फैसला लें। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि (Leo): रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। करियर में भाग्य का साथ मिलेगा। शाम को खर्चा बढ़ सकता है।
कन्या राशि (Virgo): करियर में प्रगति के संकेत हैं। पुरानी मेहनत का फल मिल सकता है। मानसिक स्पष्टता रहेगी।
तुला राशि (Libra): पार्टनरशिप या रिश्तों में तनाव हो सकता है, समझदारी से काम लें। वाणी पर संयम रखें। धन की बचत करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio): धन हानि की संभावना है, निवेश में सावधानी बरतें। करियर में कोई बड़ी चुनौती आ सकती है।
धनु राशि (Sagittarius): जिद्दी स्वभाव के कारण तनाव हो सकता है। परिवार के साथ सामंजस्य बिठाने की कोशिश करें।
मकर राशि (Capricorn): शारीरिक और मानसिक तनाव रह सकता है। कार्यस्थल पर मेहनत ज्यादा और परिणाम कम मिल सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius): थकान का अनुभव हो सकता है। वाणी में आत्मविश्वास रहेगा, लेकिन बातचीत में सावधानी बरतें।
मीन राशि (Pisces): कीमती वस्तु खोने का डर है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज