इज्जतनगर में खोखे से मिली अज्ञात महिला की लाश, मौत के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र स्थित शहीद गेट के पास हाईवे किनारे एक खोखे से करीब 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और आसपास दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब लोगों ने खोखे के अंदर महिला को अचेत अवस्था में पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही इज्जतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे जांच और जटिल हो गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हाल ही में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से मिलान किया जा रहा है।

इज्जतनगर थाना प्रभारी के अनुसार शुरुआती जांच में हत्या या दुष्कर्म जैसी किसी वारदात के ठोस संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता महिला की शिनाख्त करना और घटना के पीछे की सच्चाई सामने लाना है। इलाके में इस घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज