बरेली परफॉर्मिंग आर्ट्स चैम्पियनशिप में प्रतिभाओं का जलवा, हिबा नूर और सरगम सक्सेना बनीं बेस्ट परफॉर्मर

SHARE:

बरेली में आयोजित बरेली मण्डल परफॉर्मिंग आर्ट्स चैम्पियनशिप 2026 ने शहर की उभरती प्रतिभाओं को ऐसा मंच दिया, जहां कला, जुनून और मेहनत का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस भव्य आयोजन में हिबा नूर और सरगम सक्सेना ने अपने शानदार प्रदर्शन से बेस्ट परफॉर्मर का खिताब अपने नाम किया।

 

बरेली मण्डल परफॉर्मिंग आर्ट्स चैम्पियनशिप का भव्य आयोजन उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन बरेली परफॉर्मिंग आर्ट्स यूनिट की अध्यक्ष मनदीप कौर और सचिव आशीष मिश्रा के नेतृत्व में किया गया।

हिबा नूर

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 150 छात्र कलाकारों ने भाग लिया। डांस, सिंगिंग और एक्टिंग सहित कई विधाओं में प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रतियोगिता में डांस, सिंगिंग, एक्टिंग, म्यूजिकल योगा, इंस्ट्रुमेंटल, स्टैंडअप कॉमेडी, पोएट्री, डायलॉग राइटिंग, स्पीड पेंटिंग विद म्यूजिक, ट्रू वॉरियर्स मॉडलिंग और लाइव जर्नलिज्म जैसी विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

 

संगम सक्सेना

डांसिंग में हिबा नूर और सिंगिंग में सरगम सक्सेना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड अपने नाम किया। दोनों विजेताओं को राज्य स्तरीय स्कॉलरशिप, ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाते हुए निर्णायक मंडल में देवेंद्र ढींगरा, विक्रम सिंह, राहुल एलेक्स आर्य और प्रगति गोयल शामिल रहे। जजों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करते हुए उन्हें भविष्य के लिए उपयोगी सुझाव भी दिए।

उन्होंने कहा कि बरेली में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और यहां के कलाकार बड़े मंचों तक पहुंचने की पूरी क्षमता रखते हैं।मुख्य अतिथि के रूप में IMA अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं।

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में चयनित विजेताओं को आगामी राज्य स्तरीय परफॉर्मिंग आर्ट्स प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। यह आयोजन न केवल उभरती प्रतिभाओं को मंच देने में सफल रहा, बल्कि उन्हें बड़े मंचों तक पहुंचने का रास्ता भी दिखा गया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!