बरेली में बैडमिंटन का महाकुंभ,विधायक संजीव अग्रवाल ने शटल हिट कर किया भव्य शुभारंभ

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। शहर में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ द्वारा शनिवार को डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने बैडमिंटन कोर्ट पर शटल कॉक को हिट कर किया।

उद्घाटन के बाद विधायक संजीव अग्रवाल ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेलों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच देते हैं।

 

टूर्नामेंट में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिससे प्रतियोगिता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दर्शकों और खेल प्रेमियों की भी अच्छी खासी भीड़ मौजूद रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

आयोजकों की ओर से खिलाड़ियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। उनके खानपान और अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखा गया, ताकि प्रतिभागी पूरी ऊर्जा के साथ प्रदर्शन कर सकें।प्रतियोगिता देर शाम तक जारी रहने की संभावना है, जिसके बाद विजेताओं की घोषणा की जाएगी। आयोजकों को उम्मीद है कि यह टूर्नामेंट शहर में खेल संस्कृति को नई दिशा देगा।कार्यक्रम में पूर्व मेयर आईएस तोमर भी पहुंचे जहां रोटरी क्लब के सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज