बरेली में रोहिलखंड सीमेंट मर्चेंट एसोसिएशन का सम्मान समारोह आयोजित

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली में रोहिलखंड सीमेंट मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा स्थानीय बरेली क्लब में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैंट विधायक संजय अग्रवाल उपस्थित रहे। समारोह का उद्देश्य वरिष्ठ व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता को भारत सरकार के राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का सदस्य निर्वाचित होने पर सम्मानित करना था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि राजेंद्र गुप्ता का राष्ट्रीय स्तर पर मनोनयन पूरे बरेली और उत्तर प्रदेश के व्यापारी समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि गुप्ता हमेशा व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाते रहे हैं और उनकी आवाज अब दिल्ली तक पहुंचेगी। विधायक ने संगठन की एकजुटता और सक्रियता की सराहना की।

सम्मान प्राप्त करने के बाद राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह उपलब्धि व्यक्तिगत नहीं बल्कि बरेली के सभी व्यापारियों की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बोर्ड सदस्य के रूप में वे व्यापारियों की समस्याएं सरकार तक पहुंचाकर उनके समाधान का प्रयास करेंगे। साथ ही व्यापार हितैषी नीतियों और योजनाओं पर भी काम करेंगे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह खालसा और महासचिव विकास खंडेलवाल ने संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

समारोह में कोषाध्यक्ष आलोक अग्रवाल, विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज अग्रवाल और मनमीत सिंह ने किया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज