टनकपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। उत्तर प्रदेश के बहेड़ी क्षेत्र में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। हादसा टनकपुर हाईवे रोड पर सिरसा चौकी के पास सिरसा कॉलेज कट के नजदीक हुआ, जहां पीछे से आ रहे रेत से भरे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, ठाकुर नगर रुद्रपुर निवासी 30 वर्षीय सुशांत रविवार सुबह करीब 6 बजे बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए रेत से भरे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुशांत के सिर पर हेलमेट होने के बावजूद उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया।परिजनों ने बताया कि सुशांत शनिवार रात अपने एक रिश्तेदार के यहां रुद्रपुर गए थे और सुबह तड़के वहां से लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज